कोई भी गंभीर बीमारी एक दिन में नहीं होती बल्कि बीमारियों के भी चरण होते हैं। ऐसे में अगर आप शुरुआती संकेत या लक्षणों को समझ जाते हैं, तो आप समय रहते बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। अर्थराइटिस बीमारी भी ऐसी ही है। यह बहुत ही दर्दनाक बीमारी है। उम्र बढऩे के साथ यह बीमारी और भी खतरनाक होती जाती है। जोड़ों और हड्डियों के दर्द की यह बीमारी इतनी खतरनाक हो जाती है कि काम करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में जरूर जानें। जोड़ों में दर्द गठिया का पहला संकेत है। इसमें दर्द के साथ जोड़ों में जलन जैसा महसूस होता है। यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलना, पैर मोडऩा भी बहुत मुश्किल हो जाता है। जोड़ों के आसपास लालिमा भी दिखाई देती है। ज्यादातर मरीजों को यह शिकायत भी होती है। यह भी एक शुरुआती लक्षण है। जोड़ों में दर्द के साथ सूजन भी हो सकती है। यह सूजन घुटनों के आसपास ज्यादा होती है और इसे देखकर लगता जैसे आपको कोई चोट लगी हो। सूजन नीली और लाल रंग की दिखाई देती है। कई मरीजों को सुबह के समय पैरों और हाथों के जोड़ों में ज्यादा दर्द होता है। खासतौर पर बदलते मौसम में हाथ-पैरों में दर्द ज्यादा होता है।
अर्थराइटिस के इन लक्षणों को समय रहते जरूर पहचान लें