गुवाहाटी : नगर के कॉटन विश्वविद्यालय के केवीआरआर प्रेक्षागृह में भारतीय डाक विभाग, गुवाहाटी शाखा की ओर से चार दिवसीय चौथा राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू हुई। यह 15 तक चलेगी। जनता के लिए दुर्लभ और पुराने डाक टिकट और स्टेशनरी प्रदर्शित लगाई गई है। इस मौके पर गुवाहाटी के एतिहासिक शक्तिपिठ कामाख्या मंदिर और नगांव के महामृत्युंजय मंदिर पर विशेष कवर जारी किए गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बंदना देवरी, प्रधान महानिदेशक, रेवेन्यू इंटेलीजेंस निदेशालय, ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश सी डेका सम्मानित अतिथि, परिचयात्मक भाषण डाक सेवा निदेशक (मुख्यालय), असम सर्कल के डॉ. एलिस के विजो ने दिया। असम पोस्टल सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह भी अपने विचार व्यक्त किए। डिब्रूगढ़ क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सीएल लालफकजुआला ने सभी को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन किया। मौके पर विश्व विख्यात शक्तिपिठा कामाख्या धाम तथा नगांव का महामृत्युंजय मंदिर सं संबधित महाविद्यालय के विद्यार्थियो के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। वहीं दूसरे दिन डिब्रूगढ़ का जगन्नाथ मंदिर व ब्रह्मपुत्र क्रेकर एंड पॉलीमर लिमिटेड के विशेष कॉवर को रिलीज किया जाएगा। वहीं क्वीज, स्टैप डिजाईन, पत्र लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। असम का पारंपरिक परिधान, एतिहासिक मंदिर, जातीय उत्सव बिहू नृत्य तथा गीत पर विशेष रूप से प्रस्तुति होगी। इस प्रदर्शनी में असम के लगभग 70 अनुभवी और नवोदित डाक टिकट संग्रहकर्ताओं ने भाग लिया। इसके अलावा, स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच फिलेटली पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं।
डाक विभाग का चार दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू