गंगटोक : भोपाल पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी सी सेक्टर में अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही सिक्किम की युवती की सोमवार को गला कटने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके मित्र ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के बाद युवती ने स्वयं ही कांच के टुकड़े से गला काटा है। युवती का मित्र इसे खुदकुशी बता रहा है कि जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस युवती के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।