जोनाई : अखिल असम गोर्खा छात्र संघ की धेमाजी जिला समिति के तत्वावधान में  पिछले 8 अक्टूबर से आगामी 23 अक्टूबर तक पंद्रह दिवसीय गोर्खा लोक सांस्कृतिक कार्यशाला जिले के विभिन्न गोर्खा बहुल क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में जोनाई  महकमे के राजाखना के गोर्खा भवन के प्रांगण में गोर्खा लोक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें राजाखना अंचल के सैकड़ों युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया।