इटानगर : राज्यपाल बीडी मिश्रा ने कहा कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय बैंकों से कोई ऋण प्रावधान नहीं है और अरुणाचल प्रदेश वित्तीय सहायता के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर है। हमारे राज्य को अतिरिक्त धन के साथ मदद करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह बात रविवार को राजभवन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मुख्य सचिव धर्मेंद्र के साथ बैठक के दौरान कही। खांडू ने कहा कि राज्य को उसके वित्तीय अनुशासन के लिए सभी द्वारा सराहा जाता है। राज्य के चार दिवसीय दौरे पर आए चौधरी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि अरुणाचल को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
अरुणाचल प्रदेश वित्तीय सहायता के लिए केंद्र पर निर्भर : मिश्रा