शिलांग : आए दिन ठगों से सावधान रहने के लिए समाचार पत्रों में खबरे छपती रहती हैं, मगर फिर भी जाने अनजाने में शातिर ठग किसी न किसी तरह लोगों को अपने जाल में फांस ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला शिलांग में देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शिलांग के गाड़ीखाना में स्थित एक दुकान के मालिक राकेश माटोलिया ने बताया की एक वयक्ति ने अपने को उमरोही केंट का आर्मी ऑफिसर के रूप में परिचय देते हुए फोन किया। फोन पर ही उसने कुछ पाइप, टंकी वगैरह का ऑर्डर दिया एवं टेंपो से उमरोही कैंट भेजने का आग्रह किया। दुकानदार ने ऑर्डर के मुताबिक सभी सामान भेज दिया। उसके बाद उसे फिर फोन आया कि आपका टेंपो गेट पर पहुंच गया है। उसने बताया कि यहां का नियम है कि जब तक हम पेमेंट नहीं करेंगे तब तक गेट पास नहीं बनेगा और टेंपो अंदर नहीं आ पाएगा। इसलिए आप पेमेंट किए जाने की कुछ स्क्रीन शॉट भेजें। इस तरह उस ठग ने करीब 41 हजार रुपए का फ्रॉड करतें हुए व्यापारी को ठगी का शिकार बना लिया। इसकी शिकायत पुलिस थाना सहित साइबर क्राइमं ब्रांच में भी की गई है। मगर समाचार लिखें जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।