गुवाहाटी : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुवाहाटी में नवनिर्मित प्रदेश मुख्यालय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व नए कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, सांसद व राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पैर भी धोए और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि कार्यक्रम में 75 वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से पूरे राज्य से 72 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन समारोह में भाग लिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ लोगों को सम्मान दिलाना भारतीय संस्कृृति का एक लोकाचार, हमारी पार्टी की परंपरा की आधारशिला है। भाजपा के हमारे माननीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के पैर धोकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिनके अपार योगदान ने असम में शुरुआती चरण में हमारी पार्टी के आधार को मजबूत बनाने में मदद की। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में गुवाहाटी के महावीर स्वामी, सिलचर के उदय शंकर गोस्वामी के साथ ही 72 लोगों को सम्मानित किया गया।