बरपेटा रोडः 64वीं वाहिनी, एसएसबी, बरमा कैंप स्थित हाउली, और भारत-भूटान सीमा पर तैनात समवायों में गत दिनों स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 64वीं वाहिनी मुख्यालय, एसएसबी द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता नंद किशोर टम्टा, कमांडेंट ने की, जिसमें 64वीं वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने भाग लिया। इसके तहत 64वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट नंद किशोर टम्टा, सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने रास मंदिर हाउली के प्रांगण और उसके आस-पास के इलाके की साफ-सफाई की तथा बोबरिझार हाई स्कूल, हलापखुरी में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत वाहिनी के कमांडेंट नंद किशोर टम्टा ने स्वच्छता के महत्व से सभी की अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किए गए प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा भविष्य में प्लास्टिक का विशेष तौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया, जिससे पर्यावरण को नुकसान होने से बचाया जा सके। इस दौरान नंद किशोर टम्टा, कमांडेंट, 64वीं वाहिनी, सतीश चंद्रा गंगवार, उप कमांडेंट, अभिषेक कुमार, उप कमांडेंट, अशोक कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार), डॉ. म. रंजन सिंह, मेडिकल अधिकारी, अन्य अधीनस्थ अधिकारी व बल के अन्य जवान तथा रास मंदिर के सचिव नाबा कुमार पाठक, प्रेसिडेंट सुशील पाठक एवं अन्य स्टाफ, बोबरिझार हाई स्कूल, हलापखुरी के शिक्षक दिव्य ज्योति दास उपस्थित थे।