कोकराझाड़ः गत दिनों गांधी जयंती से शुरू किया गया विशेष ग्राम सभा का आयोजन आज कालिपुखरी में किया गया। इस दौरान उपस्थित बीटीसी में विपक्षी दल के नेता डेरहरसात बसुमतारी ने लोगों को बताया कि महात्मा गांधी ने जिस स्वराज का सपना देखा था उसी को पूरा करने के लिए गांवों के विकास के लिए हर वीसीडीसी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीण खुद ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने गांव के विकास के लिए योजना बना सकें। ग्रामीणों द्वारा ली गई योजना को ही सरकार प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को लागू करेगी। यह विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने कई योजनाओं को लिपिबद्ध कराया। इस दौरान कालिपुखरी वीसीडीसी के अध्यक्ष, तितागुड़ी प्रखंड के अभियंता व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।