कोकराझाड़ः गांधी जयंती पर छठी वाहिनी एसएसबी, रानीगुली में लोकेश कुमार सिंह कमांडिंग अधिकारी, छठी वाहिनी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं फिट इंडिया मोमेंट शुरू कर तीन किमी दौड़ आयोजित किया। साथ ही 153वीं गांधी जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत टीलापाड़ा बाजार में स्वच्छता अभियान अयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. एलएम सिंह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी संजीव कुमार उप कमांडेंट एवं विनय कुमार मिश्रा सहायक कमांडेंट सहित 95 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। लोकेश कुमार सिंह कमांडिंग अधिकारी छठी वाहिनी एसएसबी रानीगुली ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चाहते थे कि हमारा देश पूरी तरह से साफ और स्वच्छ रहे, इसलिए हमें मिल-जुलकर उनके सपनों का भारत बनाना होगा। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात समस्त सीमा चौकियों में विभिन्न प्रकार का खेल-कूद एवं एथलेटिक्स कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।