तलिहा : पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन ने बुधवार तड़के करीब दो बजे अपर सुबनसिरी जिले के गांधी कॉलोनी में कई घरों को तबाह कर दिया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घरों और संपत्तियों के नुकसान का पता जिला प्रशासन द्वारा सत्यापन और आकलन के बाद लगाया जाएगा। पीड़ित परिवार जहां प्रशासन से सहयोग की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने अब तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं किया है।
अरुणाचल : तलिहा में भूस्खलन से कई लोग बेघर