गुवाहाटी : पूरे देश के साथ ही महानगर स्थित पांडू महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाने के साथ ही हिंदी में कैरियर काउंसिलिंग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब हिंदी भाषा वैश्विक स्तर की भाषा बन चुकी है, जिसने बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय आवागमन को विस्तार दिया है। स्वागत समारोह विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीति-नृत्य से प्रारंभ हुआ। पारंपरिक फुलाम गामोछा से महाविद्यालय के अध्यक्ष, सभा के विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रफिकुल हक और मुख्य अतिथि शब्द भारती के सचिव डॉ. मोहन कोईराला का स्वागत किया गया। कोईराला ने हिंदी के हजार साल पहले य वर्तमान के बदलते हुए तकनीकी स्वरूप पर प्रकाश डाला। अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जुपिता पाटर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
पांडू महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह और हिंदी का कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम