नगांवः आज नगांव खागरीजान महाविद्यालय में आंनद राम ढेकियाल फुकन के जन्ममाह के रूप में उनके द्वारा किए गए असमिया भाषा के प्रति अवदान जागरूकता सभा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रियंका पाराशर और खुशी सैकिया ने सरस्वती वंदना, भारत माता और आनंदाराम ढेकियाल फुकन के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभा की अध्यक्षता राज्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष देवेश्वर कलिता और उद्घाटन भाषण अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राज्य समिति के मुख्य सलाहकार धीरेन शर्मा ने दिया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में नगांव जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष परान कुमार बरुवा उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में चिदानंद देवगोस्वामी, वरिष्ठ उद्घोषक, आकाशवाणी नगांव केंद्र ने सभा को संबोधित कर असमिया भाषा के अवदानों के बारे में आंनद राम ढेकियाल फुकन की मुख्य भूमिका के बारे में प्रकाश डाला। सभा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राज्य समिति के मुख्य सलाहकार धीरेन शर्मा ने डॉ. संजीव कुमार बरकाकती की अंग्रेजी पुस्तक यूनिक कंट्रीब्यूशन ऑफ शंकर देव इन रिलिजन एंड कल्चर और डॉ. दिलीप शर्मा की धर्म और संस्कृति में श्रीमंत शंकरदेव का अद्वितीय योगदान का विमोचन किया। बैठक का समापन अखिल भारतीय साहित्य परिषद की नगांव जिला शाखा समिति के सचिव मुनींद्र सैकिया द्वारा वंदे मातरम गायन और राष्ट्रगान के साथ किया गया।