देरगांवः राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की असम प्रदेश की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शीतल सोमानी को नियुक्त किया गया है। सोमानी के उत्कृृष्ट कार्य व योगदान को देखते हुए पुनः दूसरी बार राज्य स्तर पर ब्यूरो की महिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में उनको मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र द्वारा असम के देरगांव की निवासी शीतल सोमानी को महिला प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर वर्मा ने सोमानी की नियुक्ति के साथ संगठन के उद्देश्यों के लिए हर संभव प्रयास करने की आशा जताई है। इनकी स्टेट टीम में सचिव निशा काबरा, उपाध्यक्ष सुमन तोदी, उपाध्यक्ष राधिका जालान को भी नियुक्त किया गया है। देरगांव निवासी शंकर सोमानी की धर्मपत्नी शीतल सोमानी का कई अन्य संगठनों के साथ भी जुड़ाव रहा है। प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सोमानी ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।