गुवाहाटीः मारवाड़ी महिला एकता मंच के तत्वावधान में कामाख्या मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर बुधवार को देवी स्वरूप 51 कन्याओं का विधिवत भोग लगाकर और दक्षिणा देकर पूजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका पार्वती बिड़ला ने सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष बंदना सोमानी, संरक्षक सरला काबरा, अध्यक्ष सरोज मित्तल, कार्यकारिणी अध्यक्ष शारदा केडिया, सह सचिव मंजू पाटनी, कोषाध्यक्ष अंजू हवेलिया के साथ चंदा सिकरिया,अनु तोशीनवाल, बसु चांडक, निर्मला गोयल, इंद्रा घोड़ावत,नीलम अग्रवाल, कोमल गुप्ता, इंद्रा अग्रवाल, मंजू हरलालका, सरिता भीमसरिया, जानकी चांडक, किरण मालू, सीमा सोनी, सुमित्रा काबरा, निर्मला जागिड़,सुमित्रा सोढ़ानी, संगीता काबरा उपस्थित थीं। यह जानकारी प्रचार मंत्री संतोष धानुका ने दी।