गुवाहाटीः शराबभट्टी स्थित नव निर्मित फ्लाईओवर का शुभारंभ 30 अक्तूबर को तय समय पर होने वाला है, जिसकी तैयारी संपूर्ण रूप से पूरी कर ली गई है। इस फ्लाईओवर ब्रिज को तिरंगे कलर की रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा फ्लाई ओवर ब्रिज तिरंगामय हो गया है।  फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माता हाई टेक कंस्ट्रक्शन के प्रमुख बीके जैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर  पूरे इलाके को  विद्युत रोशनी से सजाया गया है। खासकर इस फ्लाईओवर ब्रिज पर 64 पोस्ट हैं सभी पर तिरंगा रंग की 64 एलईडी  लाइट लगाई गई है, जिससे पूरा  फ्लाईओवर ब्रिज तिरंगे के रंग से जगमगा गया है। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होकर डॉ.हिमंत विश्वशर्मा करेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत,कृृषि मंत्री अतुल बोरा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।