अगरतलाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 14 अक्तूबर को प्रस्तावित अपने त्रिपुरा दौरे में 105 साल पुराने ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस में डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी। राज्य के पर्यटन मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय ने पत्रकारों को बताया कि उनके विभाग ने एक सदी पुराने महल को डिजिटल संग्रहालय में तब्दील करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इसके लिए 40 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पदभार संभालने के बाद पहली बार पूर्वोत्तर राज्य का दौरा कर रहीं श्रीमती मुर्मू ने संग्राहलय के शिलान्यास के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।