शिलांग : मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मालिक केंद्र व राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न तो देश में और ना ही राज्यों में शिक्षण का स्तर इस लेबल का है कि हम विश्व स्तर पर उभर सकें। मौका था विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम) का आठवां दीक्षांत समारोह का, जिसमे मालिक समारोह को संबोधित करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था को अहमियत नहीं देने का आरोप मौजूदा सरकार के साथ पूर्व के सभी सरकारों पर लगा रहे थे। समारोह में मेघालय के शिक्षा मंत्री लेकमेंन रिमबुई भी उपस्थित थे। राज्यपाल  मलिक ने कहा कि मेघालय के शिक्षा मंत्री लेकमेंन रिमबुई भी यहां उपस्थित हैं, परंतु मुझे यह कहते हुए कोई हिचक नहीं हो रही है कि न तो देश का और न ही राज्य का शिक्षा की गुणवत्ता इस स्तर का है जिससे हम विश्व स्तर पर पर्तिस्पर्धा कर सकें। साथ ही उन्होंने प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम) की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे यह देख कर खुशी हो रही है कि डिग्री हासिल करने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है और इसे ही सही मायने में महिला सशक्तीकरण कहा जाता है। मलिक ने कहा की हमारे देश में माता-पिता ज्यादा सतर्कता लड़कियों पर देते हैं। लड़की कहीं से घर पर आती है तो पूछते हैं कि कह¨ से आ रही हो। कभी आप लोग लड़कों से भी पूछ लिया करो कि तुम कहां से आ रहे हो या कहां जा रहे हो। उन्होंने कहा कि जहा लड़कियां अपनी मेहनत से पढ़ाई कर के आगे बढ़ रही हैं, वहीं ज्यादातर लड़के नशे की लत में पड़ रहे हैं। इसलिए जितना सतर्कता लड़कियों के लिए जरूरी है, उससे अधिक लड़कों के लिए।