नई दिल्ली : चकमा डेवलपमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सीडीएफआई) ने आज अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के उपायुक्त द्वारा अरुणाचल प्रदेश चकमा छात्र संघ (एपीसीएसयू) के अध्यक्ष रूप सिंह चकमा को मानसिक रूप से उत्पीड़ित करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को बोर्डुमसा के अतिरिक्त उपायुक्त ने चांगलांग जिले के उपायुक्त के निर्देश के अनुसार उनके सामने पेश होने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से रूप सिंह चकमा को समन जारी किया।
चकमा नेता के उत्पीड़न का मामला : सीडीएफआई ने किया मानवाधिकार आयोग में शिकायत