गुवाहाटी : लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने बुधवार को आरनेट होटल में क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका के नेतृत्व में कार्यकारिणी एवं साधारण सभा का आयोजन किया। आगामी 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आज एक सेमिनार का भी आयोजन किय गया। इस कार्यक्रम की चेयर पर्सन लायन वंदना मिन्डा हेड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेमिनार में नगर के आयुरसुंदरा हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं क्लब के सदस्य लायन डॉक्टर विकास राय दास ने दिल एवं इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी एवं हृदय रोग की रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई। आयुरसुंदरा अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर प्रणव बरुवा ने हृदयाघात के कारण श्वसन क्रिया रुक जाने पर सीपीआर चिकित्सा करना सिखाया। प्रश्नोत्तर कॉल में सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताया, जिनका उन्होंने समाधान बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापाल लायन बीएस राठौड़ ने कार्यक्रम की।सम्माननीय अतिथि सीमा गोयनका ने कहा कि हमें समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए। जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कायक्रम में पीडीजी एलएन अग्रवाल, एसएस हरलालका सहित कैबिनेट सचिव लायन सुनील अग्रवाल उपस्थिति रहे। इसके अलावा लायंस गौहाटी, लायंस गुवाहाटी कामरूपा, लायंस गुवाहाटी परवरिश, लायंस गुवाहाटी अर्पण लायंस गुवाहाटी उमंग के सदस्यों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया एवं इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
लायंस गुवाहाटी ग्रेटर का विश्व हृदय दिवस पर सेमिनार आयोजित