शिवसागरः सिमलगुड़ी के ब्रह्मपुत्र लॉज में कल आयोजित एक सभा में सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद की सिमलगुड़ी आचंलिक समिति का गठन किया गया। बेनू प्रसाद ग्वाला के संचालन में आयोजित इस सभा में सर्वसम्मति से सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद की सिमलगुड़ी आचंलिक समिति का गठन किया गया। सभा में नाजिरा के मनोज साहू ने समाज को जोड़ने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा जोर देने की बात की। जबकि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि समाज की आवाज को आगे बढ़ने के लिए सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद एक संगठन है। असम के सामाजिक, सांस्कृृतिक या आर्थिक   विकास के साथ अपने समाज को मजबूती की  ले जाना ही सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद का लक्ष्य है। सभा में सर्वसम्मति से जगदीश साहू, संजय साहू  कृृष्णा साहू, रंजीत साहू व खगेश्वर शर्मा को सलाहकार बीनू प्रसाद ग्वाला को अध्यक्ष, मनोज कुमार साहू को उपााध्यक्ष, संतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, ऋतुराज साहू को सचिव, कन्हैया गोस्वामी व संतोष शर्मा को सह सचिव, रमाशंकर सिंह को कोषाध्यक्ष , राहुल पटुवा को सागंठनिक सचिव, आयुष अभय श्रीवास्तव, अमित विश्वकर्मा, बबलू शर्मा, ऋतिक साहू व  नंदन साहू को कार्यकारणी सदस्य के रूप में लेकर सिमलगुड़ी आचंलिक समिति का गठन किया गया। सभा में सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद के राज्यिक  महासचिव पंकज साहू, जिला समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, महासचिव अरुण पांडे, कार्यकारी सदस्य श्रीशिवजी गप्ता, पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवा मंच के अध्यक्ष सुनील सिंह भी उपस्थित थे।