गुवाहाटीः भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) क्षेत्रीय और मंडल कार्यालय, उलुबाड़ी गुवाहाटी ने खाद्य भंडारण डिपो चांगसारी में फोर्टीफाइड राइस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मीडिया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें चांगसारी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। मौके पर एफसीआई के महाप्रबंधक (क्षेत्र) राजेश चौधरी ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल संपूर्ण पोषण के लिए है, इसमे आइरन, फोलिक एसिड व विटामिन बी 12 है, जो चावल के साथ एनिमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से लड़ने की छमता देता है तथा पौष्टिक भोजन प्रदान करता है। इसको लेकर विशेष जोर देने के साथ एफसीआई के सभी छोटे- बड़े कार्यालयों के माध्यम से बैनर, पोस्टर के साथ विभिन्न तरह से जागरूकता फैलाई जा रहा है। निगम में सभी कार्य डिजिटल रूप से कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी का उपयोग करके अनाज की खरीद, रसीद और जारी करने और भुगतान के अधिकार से किया जाता है। चौधरी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी काल के दौरान भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण (पीएमजीकेएवाई) योजना के तहत जरूरतमंदों को बड़े पैमाने पर खाद्य वितरित किया गया। अंतिम उपभोक्ता तक खाद्य की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात काम करके अपना सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान किय था। कार्यक्रम में डीजीएम, सुशील तिर्की, एजीएम (क्यूसी) विनोद कुमार मीणा, मंडल प्रबंधक, प्रबल प्रतिम दास और पाथ (एनजीओ) के साथ ं एफसीआई के उच्च अधिकारी शामिल हुए।
एफसीआई की ओर से फोर्टीफाइड राइस पर जागरूकता कार्यक्रम