इंफालः पूर्वी मणिपुर इलाके में शनिवार को खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय के पुराने बम मिले। बम मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बम मिलने की जानकारी सुरक्षा बलों को दी गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बम डिफ्यूज कर दिया। रक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने कहा कि स्थानीय लोगों ने म्यामां की सीमा से लगे कामजोंग जिले में खुदाई कार्य के दौरान बम बरामद किया। सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस की सहायता से बम को सुरक्षित निष्कि्रय करने के लिए आबादी वाले क्षेत्र से दूर स्थानांतरित कर दिया और सेना की बम निरोधक इकाई की एक टीम ने बम को सुरक्षित निष्कि्रय कर दिया।
मणिपुर में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम, किया डिफ्यूज