एजल : मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने पड़ोसी देश म्यामां में शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत से सक्रिय भूमिका की मांग की है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह अपील की। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को संकटग्रस्त म्यांमार में शांति बहाल करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। मिजोरम म्यामां के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
म्यामां में शांति बहाल करने में भारत निभाए सक्रिय भूमिका : जोरमथांगा