गुवाहाटीः दो दिवसीय सुर संगम डांस एंव म्यूजिक उत्सव का शुभारंभ आगामी 17 से माछखोवा आईटीए सेंटर के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसकी जानकारी आज आयोजक व कथक नृत्यांगना मरमी मेधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अंतराष्ट्रीय कर्थक नृत्यांगना  मरमी मेधी, मेघरंजनी मेधी एवं क्लासिकल म्यूजिशियन जयप्रकाश मेधी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 18 की शमा को पहली बार वीएफएक्स ग्राफिक, एनिमेशन, कथक नृत्य के साथ असमिया म्यूजिक के धून पर देवी  द डांस बैलेट  नामक नाटिका की प्रस्तुति होगी। इसका निर्देशन तथा कोरियोग्राफी गुरु मरमी मेधी ने किया है। जिसमें मेघरंजनी मेधी, सुनिता कौशिक मां दुर्गा के दो रूपों में प्रस्तुति देंगी।