गोलाघाट : हिंदी दिवस के अवसर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन गोलाघाट शाखा के सौजन्य से आज स्थानीय माहेश्वरी भवन के पेक्षागृह में शाम चार बजे से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। सम्मेलन की गोलाघाट शाखा द्वारा आयोजित इस काव्य गोष्ठी के दौरान अध्यक्षा ऋतु माहेश्वरी, सचिव पूनम अग्रवाल के साथ सदस्या क्रमशः सरला बजाज, सुमन खेतान, विमला सिंघी, मधु जसरासरिया, राजकुमारी बियानी ने हिंदी भाषा के विषय पर कविताओं का पाठन किया। इस दौरान सदस्या रंजना जालान ने भी सभी को हिंदी दिवस की शुभकनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किया। हिंदी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की असम प्रांत के प्रथम सांझा संकलन प्रथम प्रयास शीर्षक एक पुस्तक का गोलाघाट शाखा में भी विमोचन किया गया। तिनसुकिया की डॉ. निशा नंदनी भारतीय ने इस पुस्तक का संपादन किया है। जिसमें असम प्रांत की अभामस की तेरह कवियों ने अपनी स्वरचित कविताएं लिखी है। इस पुस्तक में गोलाघाट शाखा से पूनम अग्रवाल द्वारा दस और सरला बाजाज की छह कविताएं है। इस श्रेष्ठ योगदान के लिए दोनों को असम प्रांत सचिव अनुरेखा बाकलीवाल और मधु जसरासरिया ने अभिवादित किया। इस मौके पर नेत्रदान पर चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृृत किया गया।
गोलाघाट : मारवाड़ी महिला सम्मेलन का हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी आयोजित