अगरतला : त्रिपुरा शाही वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने मंगलवार को पूरे तिप्रसा समुदाय से समाजहित के लिए राजनीतिक मतभेदों को त्यागने की अपील की। एक सोशल मीडिया लाइव स्ट्रीम में देबबर्मन ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि जब हम अपनी संवैधानिक मांग पर बातचीत के लिए भारत सरकार से मिलें, तो हम सभी को एक ही भाषा में बात करनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल, नागरिक समाज या कोई अन्य समूह जो टिपरासा समाज के लिए काम करता है, इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि तिप्रसा लोगों के साथ अन्याय हुआ है।