गुवाहाटी : जालुकबाड़ी पुलिस थाना इलाके में शारदीय दुर्गा पूजा मनाने और पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की तैयारी को लेकर जालुकबाड़ी थाना, पांडुघाट विसर्जन समिति एवं थाना क्षेत्र के लगभग 83 सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समितियां मिलकर एक जनसभा आयोजित की। कोविड-19 स्थिति में काफी सुधार होने पर दो साल के अंतराल के बाद इस साल दुर्गा पूजा में बड़ी भीड़ होने की उम्मीद है। दुर्गा पूजा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जालुकबाड़ी थाना और पांडुघाट विसर्जन समिति ने संयुक्त रूप से रविवार शाम को ऐतिहासिक पांडुनाथ देवालय परिसर में एक जनसभा किया। बैठक की अध्यक्षता पांडुघाट विसर्जन समिति के अध्यक्ष निमाई चंद्र दास ने की ओर से महासचिव द्विजेन लहकर ने उद्देश्यों की व्याख्या की। बैठक में जालुकबाड़ी थाने के प्रभारी अधिकारी रूपक कुमार बोरा ने भाग लिया, जिन्होंने दुर्गा पूजा के उत्सव के संबंध में सरकार और प्रशासन द्वारा जारी नीतियों और दिशानिर्देशों की व्याख्या की और सभी पूजा उत्सव समितियों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया। बैठक में मेट्रोपॉलिटन पुलिस की यातायात शाखा के पांडु मंडल के यातायात निरीक्षक जीवन दास ने भी भाग लिया। उन्होंने बैठक में पूजा के दिनों और पांडुघाट में मूर्ति विसर्जन के दो दिनों के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। बैठक में भूपति शर्मा, ज्योति पाठक, निरोद दास, परेश ठाकुरीया, उषारानी दास, इतिमा अहमद, रीना काजी सहित कई अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर पांडुघाट बिसर्जन समिति की 51 सदस्यीय कार्यकारी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें निमाई चंद्र दास अध्यक्ष, पूर्व उप महापौर कमल डे कार्यकारी अध्यक्ष, द्विजेन लहकर महासचिव, निरोद दास कोषाध्यक्ष और अजंत वैश्य प्रचार सचिव और स्मारिका संपादक के रूप में चुने गए।
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पांडुनाथ मंदिर में बैठक
