गंगटोकः सिक्किम के सड़क और पुल विभाग के मंत्री समदुप लेपचा, पीसीई सह सचिव, सड़क और पुल विभाग और मुख्य अभियंता (एनएच) के साथ दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन - आइडिया टू एक्शन’ में भाग लिया। इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान सड़क और परिवहन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सड़क और पुल विभाग मंत्री, समदुप लेपचा ने सभा को अपने संबोधन में सिक्किम राज्य को उनके निरंतर समर्थन के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य ने सड़क के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार देखा है।
सिक्किम के मंत्री ने केंद्र से वैकल्पिक मार्ग की शीघ्र मंजूरी का किया आग्रह