इंफाल : अपने असम समकक्ष को समर्थन देते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के मदरसा विध्वंस अभियान का समर्थन करते हैं और भाजपा केवल अवैध मदरसों का विरोध करती है। उन्होंने आगे दावा किया कि अगर वह असम के मुख्यमंत्री होते तो ऐसा ही करते। मीडिया से बात करते हुए बीरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री असम में मदरसे के संबंध में जो कर रहे हैं वह सही है।
मणिपुर : मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने हिमंत विश्वशर्मा के मदरसा विध्वंस अधिनियम का किया समर्थन