इटानगरः अरुणाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री नाकप नालो ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया है कि पूर्वी सियांग जिले के रुकसिन से पासीघाट तक ‘ब्रॉड गेज’ लाइन बिछाने के दौरान नदियों और अन्य जलाशयों का प्रवाह बाधित नहीं होगा। उन्होंने रेलवे लाइन से 12 माइल, रानी, सिले और जिले के अन्य क्षेत्रों में नदियों व जल स्रोतों का प्रवाह अवरुद्ध होने से संबंधित, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक निनॉन्ग एरिंग की आशंकाओं को दूर करते हुए यह बात कही।
रेल पटरी बिछाते समय जलाशयों का प्रवाह प्रभावित नहीं होगा : मंत्री