अगरतला : बांग्लादेश सीमा में मिले खोवाई के ईरिक्शा चालक डिजराज घोष के मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ई-रिक्शा चालक डिजराज घोष की पत्नी अमृता घोष का अपने पति के करीबी अनिमेष मोदक के साथ अवैध संबंध थे। हत्या वाले दिन वह फरार था। बांग्लादेश के हबीगंज इलाके में शव बरामद होने के बाद कुछ ही देर में शवों को सफलतापूर्वक स्वदेश लाया गया था।
त्रिपुरा : खोवाई हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध, मृतक की पत्नी गिरफ्तार