शिवसागर : अखिल असम भोजपुरी परिषद असम की शिवसागर जिला  की एक बैठक रंगपुर जयोति क्लब में कल आयोजित हुई। बैठक में  संस्था की नगर समिति का गठन किया गया। इस दौरान अखिल असम भोजपुरी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, केंद्रीय सांगठनिक सचिव त्रिलोक गुप्ता, अभिनाश चंद्र शाह, अखिल असम भोजपुरी परिषद के शिवसागर जिला समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा समाज के वरिष्ठ व्यक्ति अनिल गुप्ता तथा श्री राम शुक्ला और अखिल असम भोजपुरी परिषद की जिला समिति के  अध्यक्ष बिट्टू गुप्ता, सचिव पिंटू पाठक के निर्देशानुसार नगर समिति का गठन किया गया, जिसमें नगर समिति के अध्यक्ष के रूप में पप्पू साहू,  कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विजय शाह, अनिल महतो, सचिव रवि श्रीवास्तव, उपसचिव मनोहर मुखिया, अब्दुल सलाम,  कोषाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, सांगठनिक सचिव रोशन सहानी, मुन्ना मिश्रा, प्रचार सचिव रोहित गुप्ता, खेल सचिव विकी सिंग और कार्यालय सचिव शशि यादव को चुना गया। बैठक में संस्था की महिला नगर समिति के  अध्यक्ष के रूप में पूजा कुमारी, सचिव सुजाता कुमारी को चुना गया है।