अगरतला : विश्व बैंक के अधिकारियों का एक दल स्थानीय समुदायों के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए यहां त्रिपुरा पहुंचा है। जनजातीय कल्याण विभाग के निदेशक डॉ विशाल कुमार ने कहा कि यह यात्रा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 1,300 करोड़ रुपए की परियोजना से जुड़ी है, जो आदिवासी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान की गारंटी देती है। अधिकारियों की टीम ने विभिन्न आदिवासी बहुल गांवों का निरीक्षण किया।
जनजातीय विकास का अध्ययन करने विश्व बैंक की टीम पहुंची त्रिपुरा