गुवाहाटीः अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल (रांची) एवं सुनीता सुल्तानियां (देवधर)ने गुवाहाटी दौरे के दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा के सदस्याओं के साथ असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी एवं राज्य की प्रथम महिला प्रेमा मुखी से राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा एकल विद्यालय एवं शिक्षा के बारे में सदस्याओं से विचार विमर्श किया। इसके पश्चात महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुवाहाटी शाखा द्वारा 11 जगहों पर लगाई गई ठंडे पानी की मशीन एवं हैप्पी फ्रिज का निरीक्षण पर गुवाहाटी शाखा द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर संतोष प्रकट किया। इस अवसर पर गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष सुमन जैन ने कहा कि आगामी कलगुवाहाटी शाखा के आतिथ्य में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कामाक्षी कोपीली दर्पण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के 19 प्रांतों के 70 से भी अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के साथ गुवाहाटी शाखा की सचिव विनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल, अंचल प्रमुख कविता पोद्दार, राष्ट्रीय पाणीग्रहण समिति प्रमुख नीलम अग्रवाल के अलावा अन्य कई सदस्याएं उपस्थित थीं।