इटानगर : मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शिक्षा मंत्री तबा तेदिर और मुख्य सचिव धर्मेंद्र्र के साथ सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत 31 चयनित शिक्षकों को उनकी उत्कृृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया। इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में पांच महिला शिक्षक और दो सरकारी सहायता प्राप्त विवेकानंद केंद्र विद्यालयों (ओयान और जीरो) से हैं। पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए खांडू ने राज्य की भावी पीढ़ी को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
इटानगर : मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को दिए राजकीय पुरस्कार