गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार को राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट की और उन्हें राज्य में विकास पहल के बारे में बताया। एक सरकारी बयान के अनुसार शर्मा ने राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट की और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की। दोनों नेताओं ने शिक्षा समेत राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुखी को उन योजनाओं के बारे में बताया जो उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए चला रही है। बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने राज्य के लोगों के सशक्तिकरण के लिए विकास पहलों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री विकास योजनाओं पर की चर्चा
