उम्र का बढऩा एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन अगर हमारा लाइफ स्टाइल सही नहीं हो, तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हमारे शरीर को अपना घर बना लेती हैं। इन्हीं मे से एक है दबी हुई नसे, जिससे ग्रसित होना आजकल आम हो गया है। उम्र के बढऩे के अलावा देर से सोना या उठना या फिर रोजाना की कई बुरी आदतों की वजह से ऐसा हो सकता है। नसों के दबने पर शरीर के कोनों में या जोड़ों में ज्यादा दर्द होता है। ज्यादातर मामलों में कंधे, हाथ-पैरों के जोड़ और कमर की नस दबना शुरू कर देती हैं। इसमें होने वाला दर्द इस कदर प्रभावित करता है कि मरीज को दिन-रात मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरी इलाज के अलावा होम रेमेडीज से भी आप खुद को रिकवर कर सकते हैं। जानें नर्वस सिस्टम को रिपेयर करने वाले कुछ होम रेमेडीज के बारे में ....
चूने का घरेलू उपाय : क्या आप जानते हैं कि पान में डाले जाने वाला चूना भी दबी हुई नसों को आसानी से खोल सकता है। आपको दिन में एक बार चुटकी भर चूने का सेवन करना है। आप इसे दही, लस्सी या दूध में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें और आप फर्क देख पाएंगे।
सेंधा नमक : इस नमक के कई फायदे हैं और इसका जिक्र आयुर्वेद में भी किया गया है। आप पिंच्ड नर्व का इलाज करना चाहते हैं, तो आपको सेंधा नमक का ये आसान नुस्खा रोजाना ट्राई करना चाहिए। बस एक पोटली में थोड़ा-सा सेंधा नमक लेना है और इसे नहाने के पानी में डाल देना है। अब इस पानी से स्नान करें और ऐसा कई दिनों तक करें।
मेथी दाना है बेस्ट : आयुर्वेद में मेथी दाना के कई फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप रोजाना मेथी दाना का पानी पीते हैं, तो इससे डायबिटीज का खतरा बहुत कम हो जाता है। दबी हुई नसों का इलाज करना चाहते हैं, तो इसके लिए मेथी दाना का पेस्ट लगाना है। इसके लिए रात में मेथी दाना को भिगो दें और सुबह छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हो सके तो पट्टी बांध लें। हफ्ते में ऐसा तीन से चार बार करें।