गुवाहाटी : लायंस क्लब आफ गुवाहाटी ने रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर सेना छावनी नारंगी में सैनिकों को राखी बांधकर रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस अवसर पर करीब 20 जवानों को क्लब की सदस्याओं ने राखी बांधी है। मधु गोयनका ने भारत की जनता के लिए सेना के भाइयों की सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब गुवाहाटी की महिला सदस्याओं द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका लेखा राठौर और नीता शाह थीं। इस अवसर पर नीरू सेठी, उमा अय्यर, रश्मि अग्रवाल, निवा सराफ, उमा चक्रवर्ती उपस्थित थीं। क्लब के सचिव अजय पोद्दार ने यह जानकारी दी।