गुवाहाटी : पारीक महिला परिषद के तत्वावधान में श्रावण मास की प्रथम संध्या पर भक्तिमय कार्यक्रम एक शाम भोले के नाम  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष विनिता पारीक एव वरिष्ठ सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित तथा भगवान शिव एवं महर्षि पराशर की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि के साथ किया गया। सचिव निशा पारीक ने बताया कि परिषद की सदस्याओं द्वारा शानदार भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिव परिवार, गुवाहाटी द्वारा संगीतमय भजन-कीर्तन एवं शिव स्तुति की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की सदस्य ममता शर्मा, कौशल्या व्यास, निर्मला पारीक, किरण पारीक, निमिता पारीक, निशा पारीक सहित सभी सदस्याओं का सक्रिय योगदान रहा।