डिजिटल युग में अगर कोई ये कहे कि उसके शहर में मोबाइल और टीवी नहीं चलाई जा सकती है तो क्या आपको यकीन होगा, लेकिन ये सच है। इतना ही नहीं इस शहर में तो टीवी के रिमोट आदि को भी बतौर खिलौने इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सुनकर शायद आपको यकी नहीं होगा, लेकिन दुनिया का एक शहर ऐसा है जहां ना तो टीवी देखी जा सकती है और ना ही मोबाइल के इस्तेमाल की मंजूरी है। आपको लगेगा कि ये पक्का नॉर्थ कोरिया होगा, जहां के तानाशाह ने ऐसा फरमान सुनाया होगा। लेकिन आपको बता दें कि आप गलत हैं। जिस शहर में मोबाइल और टीवी पर बैन है, वो अमरीका में मौजूद है। जी हां वहीं अमरीका जिसे दुनिया का सुपर पावर भी कहा जाता है, लेकिन इसी देश में एक शहर ऐसा भी है जहां टीवी तो दूर मोबाइल और रेडियो के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह बैन लगाया गया है। यहां इनका प्रयोग कोई नहीं कर सकता। अगर ऐसा करता कोई पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ग्रीन बैंक। अमरीका के पश्चिम वर्जीनिया के पोकाहॉन्ट्स में है ये खास शहर। दरअसल इस शहर की आबादी काफी कम है। इस इलाके में महज 150 लोग रहते हैं, लेकिन किसी के पास टीवी और मोबाइल नहीं है। इसके पीछे भी खास वजह है। दरअसल ग्रीन बैंक सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान रखना ही मना है। इसकी वजह है कि, इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलिस्कोप मौजूद है। इसे ग्रीन बैंक टेलिस्कोप के नाम से भी जाना जाता है। ये टेलिस्कोप काफी बड़ा है। इसकी डिश में एक बड़ा सा फुटबॉल मैदान समा सकता है। ये टेलिस्कोप 485 फीट लंबा और 76 सौ मीट्रिक टन का है। यहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बैन है। यहां टीवी, रेडियो, मोबाइल से लेकर आईपैड, वायरलेस हेडफोन, रिमोट कंट्रोल खिलौने और माइक्रोवेव भी बैन है। इस टेलिस्कोप को जहां लगाया गया है, वहां अमरीका के राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान की वेधशाला है। इसकी स्थापना 1958 में की गई थी। यहां से वैज्ञानिक उन तरंगों को स्टडी करते हैं जो अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आती है।