चीनी से बेहतर गुड़ होता है और ये बात सही है, लेकिन चाय में चीनी की जगह गुड़ एक अच्छा कांबिनेशन नहीं होता है। एक साथ दोनों का सेवन शरीर के लिए हानिकाकर होता है। आयुर्वेद में दोनों को वस्र्ट फूड कांबिनेशन की कैटेगरी में रखा गया है।

गुड़ वाली चाय के नुकसान : आयुर्वेद में गुड़ को औषधिय गुणों की खान माना जाता है, लेकिन जब ये दूध के साथ मिलता है तो इसके सारे ही गुण खत्म हो जाते हैं। दूध और गुड़ की तासीर अलग-अलग होती है। इससे पाचन शक्ति को कमजोर होती है और अपच, गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

चाय में गुड़ की जगह मिश्री का करें इस्तेमाल : गुड़ में विटामिन, फॉस्फोरस,आयर, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। लेकिन चाय में इसे मिलाकर नहीं पीना चाहिए। चाय में आप चीनी के बदले मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिश्री दूध की तरह ही ठंडी होती है, इससे वीर्य में कोई अंतर नहीं आता।

खाली पेट गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद : बल्ड शुगर की समस्या वालों को गुड़ खाना जरूरी नहीं होता है। लेकिन जिसे बीपी की परेशानी हो उन्हें गुड़ खाना चाहिए। गुड़ आपके हीमोग्लोबिन लेबल को बढ़ाता है। वहीं मेटाबॉलिज्म रेट को मजबूत बनाने के लिए आप खाली पेट पानी के साथ गुड़ का सेवन कर सकती हैं। अगर आपको कब्ज की बीमारी है तो सुबह खाली पेट पानी के साथ गुड़ खाना फायदेमंद होता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है