आ गया गूगल ग्लास! एक नई खोज! गूगल हमारी जिंदगी को आसान अथवा सरल बना रहा है। गूगल की यह खोज जिसे हम स्मार्ट ग्लास कहते हैं - चश्मा जैसा है, जो किसी के बोलने का तुरंत अनुवाद करता जाता है। इस स्मार्ट ग्लास को पहनने वाले, विदेशी भाषा बोल रहे व्यक्ति की बात समझ सकते हैं। ग्लास से बोलने वाले के चेहरे के बगल में एक टेक्स्ट बबल दिखता है, जिसमें यह लिखा होता है कि वह व्यक्ति क्या बोल रहा है। यह टीवी पर चलने वाले सब्टाइटल की तरह है। ये ग्लास अभी प्रोटोटाइप चरण में हैं। इनमें एक छोटा कैमरा, माइक्रोफोन और बहुत छोटा कंप्यूटर है। इनके साथ एक बेहद छोटा प्रोजेक्टर है, जो ग्लास के लेंस को स्क्रीन की तरह इस्तेमाल करता है। यह गैजेट सुनकर, अनुवाद को इसी स्क्रीन पर दिखाएगा। लगता है कि ज्ञान और कम्प्यूटिंग में गूगल का ध्यान इसपर है कि लोग एक-दूसरे की बात समझें और समझा पाएं। हमारे बहुत-से सहकर्मियों को बहुत लाभ होगा। खासकर भारतीय भाषा जैसे हिंदी बोलने वाले या पढ़ाने वाले को। अभी हाल ही में गूगल ने संस्कृृत को भी अनुवाद करने लायक भाषा की श्रेणी में शामिल कर लिया है। अतः अब किसी प्रकार की समस्या भारतीय भाषाओं के शिक्षकों के लिए नहीं आने वाली है।
अरुणाचल प्रदेश
मो.: 9436870174