गुवाहाटी: ब्रह्मपुत्र बोर्ड, आईआईटी और एन एफ रेलवे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए आई विभिन्न चुनौतियों से मुकाबला करने तथा उनके तकनीकी समाधान निकालने हेतु आज एक दूसरे से हाथ मिलाया है। तीनों संगठन उत्तर गुवाहाटी में स्थित पूर्वोत्तर जलीय एंव संबद्ध अनुसंधान संस्थान (निहारी) प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करने एवं उन नदियों के लिए जलीय माडल अध्ययन करने हेतु भी राजी हुए, जिन नदियों में उक्त परियोजनाएं अवस्थित हैं। यह जानकारी ब्रह्मपुत्र बोर्ड द्वारा एक प्रेस रीलिज के माध्यम से जारी की गई है।