गुवाहाटी: देश के अन्य राज्यों में जहां तेज धूप के साथ पारा चढ़ा हुआ है, वहीं असम में पिछले कई दिनों मौसम सुहाना हो रहा है। अमूमन अप्रैल महीने में प्राय: गर्मी होती थी, लेकिन इस बार इंद्रदेव मेहरबान हैं। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) गुवाहाटी के मौसम के आंकड़ों से शहर में अगले चार दिनों तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पडऩे की भविष्यवाणी की गई है। अगले सात दिनों तक गुवाहाटी में बारिश जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस (शनिवार) रहेगा। बोरझार में आरएमसी ने 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। गुवाहाटी में 21-22 अप्रैल को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बराक घाटी में, सिलचर में आमतौर पर एक या दो बार बादल छाए रहेंगे। 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 अप्रैल से सिलचर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सिलचर में अगले चार दिनों के लिए न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 22 अप्रैल को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऊपरी असम में, जोरहाट में अगले पांच दिनों के लिए बारिश या गरज के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। आरएमसी, गुवाहाटी ने 21-22 अप्रैल को जोरहाट के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है। आरएमसी का कहना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और जोरहाट में न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
गुवाहाटी सहित राज्यभर में और 4 दिनों तक बारिश, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे