अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज, एवं कुटुंब वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या चौराहे से बलुआ घाट तक छोटे-छोटे सब्जी बेचने वाले, एवं आम व्यापारियों नागरिकों महिलाओं को जागरूक करते हुए कैरी बैग बाट कर यह अपील किया कि प्लास्टिक का थैला का इस्तेमाल ना करें और 50 माइक्रो का कैरी बैग का इस्तेमाल करें, और प्रदूषण मुक्त अभियान में जिला प्रशासन का साथ दें और मां गंगा का प्रदूषित होने से बचाने में अपना सहयोग दें। आज के कार्यक्रम में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के तमाम विद्यार्थी एवं वहा की प्रिंसिपल डॉ. रामा सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग दिया और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, अमित सिंह, आलोक कनौजिया, नीरज गुप्ता, मनीत सिंह, मनोज दुबे, कुटुंब वेलफेयर एसोसिएशन की संयोजिका जूही जायसवाल, मंजू गुप्ता, लक्ष्मी बहुगुणा रूपाली अवस्थी, ममता मिश्रा, मीना पांडे, मीना गुप्ता मीना गुप्ता, अपर नगर मयंक यादव, खाद्य निरीक्षक देव पाल सिंह, अश्वनी कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार नगर निगम के अधिकारी सहित विद्यालय के तमाम विद्यार्थी मौजूद थे।
प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत नागरिकों को कैरी बैग देकर किया गया जागरूक