पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता
गुवाहाटी :मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने 16 दिसंबर को ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कवि नीलमणि फुकन और कॉटन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कमलेंदु देव क्रोड़ी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए हाल ही में देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि नीलमणि फुकन को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि कवि नीलमणि फुकन मामोनी रईसम गोस्वामी और बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य के बाद इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले राज्य के तीसरे साहित्यकार हैं। मुख्यमंत्री ने कॉटन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कमलेंदु देव क्रोड़ी के आवास का भी दौरा किया। पूर्व प्राचार्य क्रोड़ी भी एक प्रख्यात भौतिक विज्ञानी थे और असम सरकार ने हाल ही में उन्हें अकादमिक और वैज्ञानिक अनुसंधान में उनके योगदान के लिए असम सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया। कमलेंदु देव क्रोड़ी ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सामान्य सापेक्षता पर शोध का बीड़ा उठाया और 16 विद्वानों को उनकी पीएचडी डिग्री के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लगभग 150 सहकर्मी-समीक्षित शोध पत्रों का सह-लेखन किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा भी कॉटन कॉलेज के पूर्व छात्र थे और उन्होंने कॉलेज छात्र यूनियन के महासचिव के रूप में भी काम किया था।