पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पुलिस के खिलाफ सर्वाधिक मामले असम में दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक असम पुलिस के खिलाफ राज्य में 2179 मामला दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में से सिर्फ तीन मामलों का चार्जशीट दाखिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस के खिलाफ दर्ज मामलों में एसपी, डीएसपी और उच्च पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीजीपी भास्करज्योति महंत ने कहा कि यह अच्छी खबर है। शून्य सहनशीलता की नीति के तहत काम करने के कारण ही पुलिस के खिलाफ इस प्रकार मामला दर्ज किया गया है।