1821 : मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।

1839 : ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।

1914 : जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1939 : तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1947 : वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।

1976 : चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

1979 : ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।

1990 : पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्तूबर को एकजुट होने की घोषणा की। आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993 : सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।

1997 : सं.रा. अमरीका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।

1999 : इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता संबंधी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।

2002 : संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बंद करने की धमकी दी।