2013:मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

2007:पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

2006:संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा। इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2002:पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।

2001:मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।

1975:पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

1971:बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1968:मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

1947:भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।

1938:बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

1936:बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।

1920:बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1917:चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1908:इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

1862:बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।